मेडुका ग्रुप ऑफ कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें कॉलेज के बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बच्चों ने गुलाल का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाई।

विजयी प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सफल बच्चों को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता से निखरती है बच्चों की प्रतिभा

इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक अजय जायसवाल कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है व कला में रुचि बढ़ती है।

कार्यक्रम में शिक्षकों और बच्चों की रही सक्रीय भागीदारी

इस दौरान महाविद्यालय के संचालक अजय जायसवाल, प्राचार्य बक्कस अली,रईस खान,देव कौशिक,दशरथ सिंह,शिवम श्रीवास,मौसम सिंह,प्रज्ञा शर्मा,विनीत दास,प्रेमवती,गायत्री,निशा सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।